फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

Sun, 30 Apr 2017 12:19 AM IST
उन्नाव
विज्ञापन
nagnath accident - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
मजदूरी पर गेहूं का बोझ ढोने गए युवक की शुक्रवार रात ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। मृतक के पिता ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

थानाक्षेत्र के गांव बघौड़ा निवासी विमलेश (20) पुत्र लेखराम खुशरूपुर गांव निवासी रघुवीर यादव पुत्र मुंशीलाल के साथ ट्रैक्टर की थ्रेसरिंग में मजदूरी करने गया था। शुक्रवार रात जब बेटा वापस नहीं आया तो पिता उसकी खोजबीन करने लगा। इस दौरान राकेश पुत्र कामता के खेत में विमलेश का शव पड़ा मिला। पिता का आरोप है कि घटना की सूचना उसे रघुवीर ने नहीं दी। जब वह खेत पहुंचा तो देखा बेटे का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन


अनुमान है कि रात में विमलेश बोझ ढोने के बाद ट्रैक्टर ट्राली के नीचे सो गया होगा। तभी चालक ने ट्रैक्टर बढ़ा दिया। इससे उसकी नीचे दबकर मौत हो गई। ट्रैक्टर मालिक रघुवीर यादव होमगार्ड है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें