फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शराब ठेके के पास युवकों में मारपीट, लगा जाम, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। दरोगा बाग स्थित एक शराब ठेके के बाहर का युवकों में मारपीट हो गई। जिससे जाम लगा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला दरोगाबाग के पास संचालित शराब ठेके के पास आए दिन जमावड़ा लगता है। नशे में लोग अभद्रता करते नजर आते हैं। बृहस्पतिवार को ठेके के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
वीडियो में सात आठ युवक एक युवक को पीटते दिख रहे हैं। वह सभी उसकी लोहे के रॉड और डंडे से पिटाई कर रहे हैं। युवक खुद से बचने का प्रयास करता दिख रहा है। बीच सड़क पर मारपीट से हरदोई रोड से आवागमन करने वाले वाहन रुक गए। करीब 20 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर अज्ञात युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें