फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवक की हादसे में मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली के अब्बासबाग निवासी शुभम (32) पुत्र स्व. किशोर कुमार वर्मा की शनिवार को औरैया के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। वह महाकाल दर्शन कर दोस्तों के साथ उज्जैन से लौट रहा था। रविवार को शुभम का शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

चाचा सुजीत सोनी ने बताया कि शुभम कानपुर के चौक में ज्वैलरी मेकिंग का काम करता था। वह चार दिन पहले उज्जैन गया था। हादसे के दौरान शुभम कार से उतरकर पैदल सड़क पार कर रहा था। तभी एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। परिजनों ने साथ गए युवकों पर हत्या की शंका जताई है, हालांकि अभी तहरीर नहीं दी गई है। शुभम अपने पिता की मौत के बाद घर का अकेला सहारा था। उसकी मां माया देवी और पत्नी कोमल बेहाल हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें