फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सब्सिडी जारी कराने को लेकर मांगी थी दस फीसदी घूस

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। लखनऊ में घूस लेते पकड़े गए डाकघर सहायक कमल जायसवाल ने सब्सिडी का दस फीसदी कमीशन मांगा था। हमीरपुर के लालताप्रसाद खेड़ा निवासी अमरेंद्र कुमार ने 2023 में एमजीएसवाई योजना के तहत बेकरी खोलने के लिए 10 लाख रुपये का ऋण लिया। इसमें उन्हें 3.50 लाख रुपये की सब्सिडी मिलनी थी।
विज्ञापन

सब्सिडी के सत्यापन की जिम्मेदारी डाकघर को मिली थी। बीघापुर डाक निरीक्षक के पर्सनल असिस्टेंट कमल जायसवाल ने इसका फायदा उठाया। उन्होंने अमरेंद्र से 3.50 लाख रुपये की सब्सिडी का दस फीसदी कमीशन मांगा। अमरेंद्र के इन्कार करने पर रिपोर्ट न लगाने की धमकी दी गई। डरकर अमरेंद्र ने 2000 रुपये दिए। शेष राशि के लिए परेशान करने पर उन्होंने सीबीआई से शिकायत की। सीबीआई ने जाल बिछाकर कमल जायसवाल को लखनऊ में पीजीआई के एटीएम के पास से पैसे लेते हुए पैसे लेते समय दबोच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें