फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नहर में डूबने से युवक की मौत

Mon, 22 May 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के सलैया खालसा गांव में एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बुढ़ेरा गांव निवासी चंदू राजपूत का पुत्र बृजेंद्र (18) सलैया खालसा में चल रहे विष्णु महायज्ञ में शामिल होने के लिए रिश्तेदारी में आया था। रविवार की सुबह वह अपने रिश्तेदार अमित के साथ सलैया नहर पर नहाने गया था। नहाते समय गहराई में जाने से वह डूब गया। रिश्तेदार अमित ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस व ग्रामीणों ने गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश कराई। एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला जा सका लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष शशि कुमार पांडेय का कहना है कि युवक की नहाते समय डूबने से मौत हुई है। घटना की जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें