फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फतेहपुर में निकाह की नीयत से हिंदू युवती का अपहरण, तीन गिरफ्तार

Mon, 22 May 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन के बाद निकाह की थी तैयारी, सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। निकाह के लिए एक हिंदू युवती को गांव के ही युवक ने साथियों की मदद से अगवा कर लिया। पुलिस ने युवती को ढूंढ लिया और तीनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय हिंदू युवती को पड़ोसी खुुर्शीद साथियों संग अक्सर परेशान करता था। बेटी की आपबीती सुनने के बाद उसने खुर्शीद और उसके साथियों का विरोध किया। इस पर खुर्शीद ने परिवार और साथियों संग घर में घुसकर गाली गलौज की। उसने थाने में शिकायत की। इसकी खुन्नस में खुर्शीद पक्ष ने दोबारा गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। पिता ने बताया कि विगत 18 मई को वह परिवार के काम से बाहर गया था।
विज्ञापन

इस दौरान खुर्शीद साथियों के साथ घर में घुसकर बेटी को निकाह की नीयत से अगवा कर ले गया। पुलिस ने रविवार को लखनऊ बाईपास चौराहे से युवती को बरामद कर लिया। युवती के पिता की तहरीर पर खुर्शीद अहमद और उसके पिता इकबाल अहम, मां खैरून निशा समेत सात के खिलाफ साजिश के तहत अपहरण, छेड़खानी, घर में घुसकर जान से मारने की धमकी, गाली गलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विवेचक सुमितदेव पांडेय ने बताया कि आरोपी ने युवती का अपहरण निकाह के मकसद किया है। निकाह से पहले धर्म परिवर्तन कराया जाता है। विवेचना दौरान धर्म परिवर्तन के प्रयास की धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें