फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर डंपर चेसिस की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
शशांक। (फाइल फोटो) - फोटो : शशांक। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर की चेसिस अनियंत्रित होकर दूसरी लेन (कानपुर लेन) पर पहुंच गई और बाइक सवार को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। चेसिस चालक भाग निकला।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के नवाबगंज कस्बा निवासी शशांक (38) पुत्र विनोद सिंह शनिवार को लखनऊ गया था। देर शाम घर लौटते समय कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोहरामऊ थानाक्षेत्र के आशाखेड़ा गांव के पास लखनऊ की ओर जा रही डंपर चेसिस का चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और चेसिस कानपुर लेन पर पहुंच गई और बाइक सवार को टक्कर मारते हुए पेड़ में टकरा गया।
हादसे में घायल शशांक को पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई सुधांशु ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था। लखनऊ में रहने वाले रिश्तेदार को कार खरीदने में मदद करने गया था। देर शाम पांच बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। एसओ शरद कुमार ने बताया कि चेसिस चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें