फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सिंचाई करने गया युवक लापता, पिता ने अनहोनी की जताई आशंका

Sat, 23 Aug 2025 01:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
फोटो नंबर 12-लापता पवन । स्रोत:परिजन - फोटो : स्रोत: संगठन
विज्ञापन
बेहटामुजावर(उन्नाव)। तेरवा गांव में दो दिन पहले खेत पर फसल सींचने गया युवक लापता हो गया। पिता ने एक युवक की बेटी से बातचीत करने की रंजिश में बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। तहरीर पर पुलिस ने युवती सहित चार पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के तेरवा गांव निवासी सोनेलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि गुरुवार दोपहर 1:30 बजे बेटा पवन खेत पर सिंचाई करने गया था। शाम तक घर वापस नहीं लौटा। खेत जाकर देखा तो वहां भी नहीं था। जानकारी की तो पता चला कि अरगूपुर गांव निवासी युवक बाइक पर बेटे को बैठाकर ले गया है। उसी युवक की बेटी से बेटा एक साल से बात कर रहा था। युवक, उसकी पत्नी और बेटी ने मिलकर बेटे को गायब कर दिया है। बेटे का मोबाइल बंद जा रहा है। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर शिवकरन, उसकी बेटी राधा, पत्नी और ससुर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।


अपराध संक्षेप)
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
सफीपुर (उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर हमजा निवासी वकार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को उन्नाव-हरदोई मार्ग एक पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें