फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दूसरे दिन भी अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, हटवाई दुकानें

Sat, 23 Aug 2025 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
फोटो नंबर 22- बड़ा चौराहा के पास अतिक्रमण हटवाती नगर पालिका की टीम। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को भी अभियान चलाया गया। गांधी नगर तिराहा से आईबीपी तिराहा तक सड़क किनारे की 29 से अधिक दुकानें हटवाई गईं। ईओ ने दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

शहर में आए दिन जाम समस्या देखते हुए नगर पालिका ने अतिक्रमण के खिलाफ शुरू किया है। गुरुवार को पालिका टीम ने बड़ा चौराहा से छोटा चौराहा तक 35 से अधिक दुकानें हटवाईं थीं। इसके बाद शुक्रवार को भी अभियान चलाया गया। गांधी नगर तिराहा से पालिका कर्मियाें ने आईबीपी तक 29 से अधिक दुकानें हटवाईं। वहीं सड़क किनारे कब्जा किए कई दुकानदार अभियान को देख खुद ही सामान हटा लिया। सभी का अतिक्रमण हटवाकर दोबारा काबिज होने पर चालान की चेतावनी भी दी गई। ईओ संजय गौतम ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलता रहेगा। अगर कहीं दोबारा कब्जा मिला तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें