फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Sat, 25 May 2024 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। एक गांव की महिला ने पड़ोसी गांव के युवक पर दुष्कर्म करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


महिला ने एसपी को तहरीर दी है कि पड़ोसी गांव के युवक का खेत उसके खेत के बगल में है। खेत आने-जाने के दौरान युवक से बातचीत होने लगी। फोन पर भी बात होती थी। उसने फोन की बातचीत रिकॉर्ड कर ली। फिर रिकार्डिंग वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर युवक ने रिकार्डिंग पति के नंबर पर भेजने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया कि 23 मई को खेत जाते समय पहले से मौजूद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता के मुताबिक उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बकरे को टक्कर लगने पर बाइक सवार को पीटा
बेहटामुजावर। थानाक्षेत्र के रूरी सादिकपुर के मजरा पृथ्वीखेड़ा गांव निवासी कमलेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे भाई राजेंद्र की बाइक से गांव के प्रसादी के बकरे को टक्कर लग गई। प्रसादी पत्नी के साथ घर आए और बकरे को लगी चोट दिखाने के बहाने उसे साथ ले गए। वहां अन्य लोगों से मिलकर पीटा और जान माल की धमकी दी। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें