फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Sat, 25 May 2024 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। मवईया माफी गांव में एक महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतका की मां ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया और देर रात थाने में हंगामा किया। पुलिस ने मृतका के पति और देवर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव मवईया माफी निवासी विमल शुक्ला की पत्नी चांदनी (35) का शव शुक्रवार रात घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। मृतका के बड़े बेटे अंशुल ने देखा तो घर के बाहर सो रहे पिता विमल को बताया। सूचना पर पहुंचीं कानपुर के यशोदा नगर निवासी मृतका की मां गीता देवी ने पति व ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।
रात करीब 1:30 बजे थाने पहुंच कर हंगामा किया। पुलिस मृतका के घर पहुंची और शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतका के पति और देवर को हिरासत में लिया। चांदनी की मां गीता ने पुलिस को बताया कि तीन जुलाई 2010 को बेटी की शादी हुई थी। आरोप लगाया कि दामाद विमल नशे का लती है और अक्सर चांदनी से मारपीट करता था।
विज्ञापन

गीता ने दामाद के नाम की जमीन चांदी के दोनों बच्चों अंशुल और आरव के नाम करने की मंग की। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें फंदा लगने (हैंगिंग) की पुष्टि हुई है। एसओ संजीव कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें