उन्नाव। आका की आमद मरहबा, पुर नूर की आमद मरहबा, नारा ए तकबीर और नारा ए रिसालत के नारे लगाते हुए नबी पाक के यौमे पैदाइश की खुशी में जिले भर में जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया।
अकीदतमंदों ने शर्बत, चाय, मिठाई बांटी। लोगों ने घरों में नबी पाक की बारगाह में नजर और फातिहा कर खुशियां मनाईं।
जोहर की नमाज के बाद शहर की जामा मस्जिद से जुलूसे मोहम्मदी शुरू हुआ। शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही, कारी मो. हसीब, कारी तौसीफ रजा, कारी नजमुद्दीन, कारी शमीम नूरी व मो. फारूख की अगुवाई में जुलूस सारे शहर में शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया।
जुलूस में गुदड़ी हक शाह बाबा के शैदाई सुहैल हक्कानी फनाई भी आकर्षण का केंद्र बने रहे। जुलूस में प्रमुख रूप से हाजी अब्दुल हफीज भूरे, फैजी, फैजान, उस्मान, गुड्डू, कैफी, फारूख, नौशाद, मो. इस्माइल एडवोकेट, मो. रफी, आरिफ अली शेख, नोमान, इकबाल आदि मौजूद रहे।
भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, युवा सपा नेता अभिनव कुमार, वीरेंद्र सिंह, संजय सिंह ने बड़े चौराहे पर जुलूस का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव, मो.इकराम फरीदी, अजीत पाल सिंह, राजीव सिंह, दिलीप गुप्ता, देवेंद्र रस्तोगी, तनवीर खां सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष व मोहम्मद फारुख खां बड़े चौराहे पर जुलूस का स्वागत किया।