फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग शिविर में स्वस्थ्य रहने के सीखे गुर

Mon, 13 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
yog camp - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नेहरु युवा केंद्र मंडल सुमेरपुर द्वारा युवा पड़ोस संसद का आयोजन महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में किया गया। इस अवसर पर जल संरक्षण एवं स्वच्छता दिवस पर परिचर्चा हुई।  
विज्ञापन

युवा संसद को संबोधित करते हुए पूर्व न्यायाधीश एवं कानपुर उपभोक्ता फ ोरम के डॉ. आरएन सिंह ने कहा कि जल व स्वच्छता दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। आज लोगों को पहले अपनी मानसिकता को स्वच्छ करना होगा तभी समाज को स्वच्छ रख सकते हैं। ऐसे में आने वाली पीढ़ी को अच्छी शिक्षा देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जल संचय और स्वच्छता साथ-साथ लेकर चलना चाहिए। प्रधानाचार्य डॉ. राघवेंद्र सिंह ने कहा कि जल संचयन से ही हमारी प्रकृति संचित होती है। जिला पंचायत सदस्य विनोद सिंह लोधी ने कहा कि जल ही जीवन है। जल को संरक्षित करने में पेड़-पौधों की महती भूमिका है। उन्होंने कहा कि यदि जल को सुरक्षित रखना है तो पेड़ों को बचाना होगा। योग प्रशिक्षक ललित कुमार ने युवाओं को कपालभांती, अनुलोम-विलोम व भ्रामरी आदि कई योग सिखाएं। इस अवसर पर दलदीप सिंह, चंद्रेश सिंह, श्रीकृष्ण वर्मा, भीखू प्रधान, पिंकी देवी, रेखा वर्मा, नीलू, रीना देवी, सपना, प्रतिपाल, ज्योति, सचिन, विनय कुमार, आदित्य प्रताप सिंह, रंजीत देवारा भी मौजूद रहे। आभार नेहरु युवा केंद्र सुमेरपुर के प्रभारी जितेन्द्र सिंह व मुन्ना सिंह ने संयुक्त रुप से जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें