फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे: बांगरमऊ में टोल वसूली कुछ दिन टली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव हरदोई कट पर टोल वसूली कुछ दिन के लिए टल गई है। टोल टैक्स बैरियर में तकनीकी कमियों और निर्माण कार्य पूरा न होने से वसूली को कुछ दिन के लिए टाल दिया गया है। खामियां दूर होते ही अपकान कंपनी टोल वसूली शुरू करेगी।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार आधी रात से टोल टैक्स वसूल करने की प्रक्रिया शुरू होनी थी। एक्सप्रेस-वे पर कई स्थानों पर  प्रसाधन, पेयजल, चिकित्सा व अन्य जरूरी सेवाएं पूरी नहीं हो सकीं।
विज्ञापन


इससे निर्माण एजेंसी अपकान ने टोल वसूली टाल दी है। टोल एजेंसी पीएनसी के प्रोजेक्ट हेड सत्यनारायण ने बताया कि लखनऊ और आगरा में टोल टैक्स बैरियर शुरू हो गए हैं। बांगरमऊ में बिल्डिंग निर्माण व अन्य कई कार्य बाकी हैं।
विज्ञापन


इससे टोल वसूली टाल दी गई है। वहीं अब तक टोल फ्री रहे एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वाले क्षेत्रीय लोगों ने संपर्क मार्गों का प्रयोग शुरू कर दिया है। यूपीडा के अधिशाषी अधिकारी नवीन शर्मा ने बताया कि लखनऊ में टोल वसूली शुरू हो चुकी है। बांगरमऊ में भी जल्द टोल वसूली शुरू हो जाएगी।
---------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें