फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: टेनरी में ठंडा पानी न मिलने पर श्रमिकों ने की हड़ताल

Tue, 28 May 2024 10:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। दही चौकी स्थित एलाइट टेनरी में श्रमिकों को पीने के लिए गर्म पानी मिला। इस भीषण गर्मी में उबलता पानी मिलने से आक्रोशित श्रमिकों ने हड़ताल कर दी। आठ घंटे तक काम नहीं किया। चेतावनी दी कि यदि बुधवार को भी ठंडा पानी नहीं मिला तो काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन

टेनरी में काम करने वाले श्रमिकों में शामिल नौशाद, सत्येंद्र सिंह, अमित, उमाशंकर, छेदीलाल, धर्मेंद्र, सज्जन, राजेंद्र पांडे, शांति देवी, रानी, साधना, धर्मराज, राकेश पाल, ओमप्रकाश, आदित्य, अरुण आदि ने बताया कि पिछले कई वर्षो से काम कर रहे हैं। आज तक फैक्टरी प्रबंधन ने एक वाटर कूलर तक नहीं लगवाया है। इससे वह लोग गर्म पानी पीने को मजबूर हैं। इधर, गर्मी अपने चरम पर है। इसके बाद भी प्रबंधन ने ठंडे पानी का इंतजाम नहीं कराया। मांग भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
मंगलवार को जब काम पर पहुंचे तो गर्म पानी पीने को मिला। इसी कारण हड़ताल कर दी। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक काम बंद रखा। साथ ही यह भी कहा कि बुधवार को काम पर आएंगे लेकिन यदि ठंडा पानी नहीं मिला तो फिर से हड़ताल करेंगे। वहीं फैक्टरी मालिक नदीम अजमल ने बताया कि घड़ा और फ्रिज की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें