फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गर्मी ने तोड़ा पांच साल का रिकार्ड, सीजन में पहली बार पारा 45 पार

Tue, 28 May 2024 10:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों ने मंगलवार को बदन झुलसा सा दिया। मंगलवार को तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया। इससे पहले 2019 के जून माह में तापमान इतना रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन

इस हफ्ते सोमवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मंगलवार को गर्मी के इस सीजन में पहली बार पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। अधिकतम तापमान ने पिछले पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया। पूर्वी हवाओं ने उमस बढ़ा दी। कूलर और पंखे भी गर्मी से निजात नहीं दिला सके। सुबह 10 बजे से ही आसमान से आग सी बरसने लगी। चिलचिलाती धूप दोपहर होते-होते बदन झुलसाने लगी।
पूर्वी हवा के झोंके मानो लपटों में तब्दील हो गए। हालत यह रही कि लोग घरों में कैद रहने पर मजबूर हो गए। जरूरी काम से घरों से बाहर निकले लोग धूप और गर्मी से बचाव का हर इंतजाम किए नजर आए। महिलाएं चेहरे पर कपड़ा लपेटें नजर आईं। फुल आस्तीन दस्ताने और आखों पर चश्मा लगाने के बाद घर निकलने की हिम्मत जुटा सकीं। पुरुष भी गमछा, टोपी, चश्मा के सहारे धूप से बचाव करते नजर आए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.2 और न्यूनतम 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


गर्मी से बचाव के टिप्स
फुल आस्तीन कपड़े पहनें, सिर और चेहरा ढक कर चलें, पानी पीने के बाद ही घर से निकलें, एसी-कूलर रूम से सीधे धूप में न जाएं, धूप से आकर तुरंत पानी कोल्ड ड्रिंक न पिएं।

लू व डायरिया के लक्षण

बार-बार प्यास लगना, तेज सिर दर्द होना, कमजोरी लगना, चक्कर आना, आखों के आगे अंधेरा होना, बेहोशी आना, दस्त होना, हथेली और पैर के तलवों में जलन होना, त्वचा में झुर्रियां पडऩा, ब्लड प्रेशर लो होना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें