फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों को नहीं मिला मॉस्क व हेलमेट

Tue, 05 May 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर रायबरेली क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण में काम कर रहे मजदूरों की जिंदगी एनएचएआई ने खतरे में डाल दी है। मजदूरों सेे उड़ती धूल में बिना मॉस्क और हेलमेट के ही काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

 
शहर के उन्नाव-लखनऊ बाईपास पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के आरओबी निर्माण में डामर व गिट्टी के काम में लगे मजदूर बिना हेलमेट के ही काम कर रहे हैं।

उनके सिर पर न तो गमछा और न ही हेलमेट। नियमानुसार काम करने वाले मजदूरों के सिर पर हेलमेट होना अनिवार्य है। यह सब एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर की न सिर्फ जानकारी बल्कि उन्होंने खुद मजदूरों को हेलमेट व मॉस्क उपलब्ध कराने की बात कही थी। लेकिन हालत में सुधार होता नहीं दिख रहा है।  

प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई पी. शिवशंकर मजदूरों को मास्क व हेलमेट उपलब्ध कराये गये हैं लेकिन उनकी आदत में न होने पर वह उतार देते हैं। अधिकारियों को इस बारे में सख्त आदेश जारी करेंगे कि काम करते वक्त मजदूर हर हाल में हेलमेट व मॉस्क पहने।
विज्ञापन
विज्ञापन

                          
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें