फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कमरे में फंदे से लटका मिला श्रमिक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
= पुलिस जांच में पत्नी से विवाद की बात आई सामने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चकलवंशी। भरतपुर भड़ुआ गांव में श्रमिक का शव कमरे में रबड़ के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की तो पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।
माखी थाना के भरतपुर भड़ुओ गांव निवासी उमेश कुमार (32) मजदूरी करता था। पत्नी रिंकी ने बताया कि पति शराब के लती थी, इसलिए अक्सर विवाद होता रहता था। सोमवार को भी विवाद हुआ था, खाना खाने के बाद वह सो गए थे। मंगलवार सुबह नींद खुली तो देखा पति का शव रबड़ के फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने पैर जमीन पर छूते देख हत्या की आशंका जाहिर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी विनीत की सूचना पर एसओ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। एसओ ने बताया कि रबड़ बढ़ने से पैर जमीन पर छू रहे थे, इसलिए लोगों ने संदेह जताया था। युवक की तीन बेटिया काजल और पायल कस्तूरबा स्कूल में पढ़ाई करती हैं। छोटी बेटी गोलू मामा के साथ रहती है। वह दो भाईयों में बड़ा था। छोटा भाई गुड्डू प्रयागराज में पढाई कर रहा है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, उसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें