फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सबसे बड़ी कांडला-गोरखपुर एलपीजी पाइपलाइन परियोजना का काम पूरा

Sat, 14 Jun 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। देश की सबसे बड़ी कांडला-गोरखपुर एलपीजी पाइप लाइन परियोजना का जिले में काम लगभग पूरा हो गया है। दो तहसीलों के 54 गांवों में अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछा दी गई है। निगरानी के लिए दो स्टेशन भी स्थापित किए गए हैं। जल्द ही पाइप लाइन चालू होने की उम्मीद है। पाइप लाइन से एलपीजी पहुंचने से एचपी बाटलिंग प्लांट में टैंकरों से गैस पहुंचाने की व्यवस्था समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

गैस बाॅटलिंग प्लांटों में टैंकरों से गैस पहुंचाने की व्यवस्था समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार ने एलपीजी पाइपलाइन बिछाने की योजना पर वर्ष 2021 में काम शुरू किया था। इसके तहत देश की अब तक की सबसे बड़ी एलपीजी पाइप लाइन गुजरात के कांडला से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बीच बिछाई जानी है। वर्ष 2022 में परियोजना का काम कांडला से शुरू किया गया था। पहले चरण में अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाने का काम उज्जैन, कानपुर होते हुए शुक्लागंज तक पहुंचा था। पाइप लाइन बिछाने के लिए सदर व बीघापुर तहसील के 54 गांवों को चिह्नित किया गया था, जहां काम पूरा भी कर लिया गया है। पाइप लाइन शुक्लागंज से दही चौकी के एचपी बॉटलिंग प्लांट तक लाई गई है। यहां से पाइप लाइन बीघापुर की ओर मोड़ दी गई। बीघापुर से पाइप लाइन प्रयागराज तक जाएगी। (संवाद)


अन्य जनपदों में काम पूरा होने के बाद एचपी प्लांट को अंडरग्राउंड पाइप लाइन से मिलने लगेगी गैस
दही औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एचपी बाटलिंग प्लांट को परियोजना से जोड़ा गया है। इस परियोजना के अन्य जनपदों में काम पूरा होने के बाद प्लांट को अंडरग्राउंड पाइप लाइन से गैस मिलने लगेगी। अभी कैप्सूलनुमा टैंकरों से प्लांट में गैस आती है। जिसे यहां कामर्शियल व घरेलू सिलिंडर में भरा जाता है। इसके बाद सिलिंडरों को एजेंसियों में भेजा जाता है। ऐसे में प्लांट में हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। इस पाइप लाइन से गैस सप्लाई शुरू होते ही हादसों का डर भी लगभग समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


बनाए गए हैं दो स्टेशन
उन्नाव से बीघापुर के बीच बिछाई गई पाइप लाइन के बीच जमुका व भैंसई चतुर्थ में दो स्टेशन भी बनाए गए हैं। जानकारों के मुताबिक, जिले में करीब 80 किलोमीटर में अंडरग्राउंड पाइप लाइन डाली गई है। इसके लिए दो स्टेशन भी बनाए गए हैं। पाइप लाइन को स्टेशन से जोड़ा गया है। भविष्य में यदि कहीं कोई अंडरग्राउंड पाइप लाइन में दिक्कत आती है तो स्टेशन पर ज्वाइंट होने से उसकी जानकारी आसानी से हो जाएगी। इससे समस्या दूर करने में ज्यादा परेशानी नहीं आएगी।

सात मीटर जमीन खोदकर डाले गए पाइप
पाइप लाइन करीब सात मीटर नीचे जमीन खोदकर डाले गए हैं। जानकारों के मुताबिक, जिन किसानों की जमीन से पाइप लाइन डाली गई है, उनको मुआवजा दिया गया है। हालांकि इस पाइप लाइन से किसानों को ज्यादा परेशानी भी नहीं होगी। लाइन में मेटल के पाइप डाले गए हैं। इससे किसान इस भूमि पर खेती भी कर सकेंगे।

कोट-
विभाग का काम प्रभावित किसानों को मुआवजा देना था, जो सभी किसानों को दे दिया गया है। वैसे कार्यदायी संस्था ने कांडला-गोरखपुर पाइप लाइन परियोजना में पाइप लाइन बिछाने का काम जिले में पूरा कर लिया है। स्टेशन भी बन गए हैं। कुछ छुटपुट काम चल रहा है।
विज्ञापन

- प्रशांत नायक, प्रभारी भूमि अध्याप्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें