फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
सफीपुर के मोहल्ला किला बाजार में मजार के पास नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन करती महिल? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने प्रस्तावित स्थल पर विरोध-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाया और ज्ञापन लेकर दो घंटे में प्रदर्शन समाप्त करा दिया। ज्ञापन में महिलाओं ने सीएए व एनआरसी को वापस लेने की मांग की। इससे पूर्व बुधवार रातभर जिले से लेकर तहसील स्तर के अधिकारी शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से वार्ता करते रहे।
विज्ञापन

विरोध-प्रदर्शन की एक सप्ताह पूर्व से चल रही चर्चाओं के बाद गुरुवार सुबह 9 बजे लगभग दो सैकड़ा महिलाएं कस्बे के मोहल्ला किला बाजार स्थित अलीम शाह व अतहर शाह की मजार के सामने परिसर में एकत्रित हुईं। हाथों में बिल का विरोध करती हुई तख्तियां थामे महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद व कोतवाली प्रभारी अशोक पांडेय ने महिलाओं का प्रतिनिधित्व कर रही किरन से बात की और विरोध प्रदर्शन को समाप्त कर अपनी बात रखने पर जोर दिया। अधिकारियों के समझाने के बाद महिलाएं शांत हुईं और 11.30 बजे एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन समाप्त कर दिया। वहीं, बुधवार रात महिलाओं द्वारा उपजिलाधिकारी को दिए गए विरोध-प्रदर्शन की सूचना के बाद देर रात पुलिस अधीक्षक कार्यालय की एक टीम के अलावा एसडीएम, सीओ व कोतवाली प्रभारी ने रात में ही विरोध प्रकट करने वाले लोगों से मुलाकात की। पहले प्रदर्शन न करने के प्रयास के साथ शांति-व्यवस्था बरकरार रखने की बात कही। सुबह 4 बजे तक मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा।
कस्बे के ही एक व्यक्ति द्वारा मंगलवार रात पुलिस अधीक्षक को महिलाओं के बिल के विरोध में प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के विरुद्ध दीवार पर पोस्टर लगाने की सूचना दी गई थी। जबकि पुलिस के मौके पर पहुंचने पर कोई पोस्टर नहीं मिले थे। महिलाओं का कहना था कि एक व्यक्ति हमारे प्रदर्शन को नकारात्मक रूप देकर प्रशासन को भड़काता रहा और प्रशासन उसकी बातों में आकर मंगलवार देर रात लोगों के घरों पर जाकर सत्यता तलाश करने में जुटा रहा। सत्यता पता चलने के बावजूद नकारात्मक रूप बताने वाले व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की। यदि ऐसे लोगों को छोड़ा जाएगा तो वह माहौल खराब करने में कोई कसर नहीं छोडे़ंगे। महिलाओं ने कोतवाली प्रभारी से लिखित में दोषी मिलने पर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई का पत्र लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें