आज से दो दिन हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी
उन्नाव। यूपी बैंक इंप्लायस यूनियन के आह्वान पर सभी बैंकों के कर्मचारी दो दिन हड़ताल पर रहेंगे। जानकारी देते हुए यूनियन के संयोजक प्रकाश अवस्थी ने बताया कि बैंक कर्मचारियों का वेतन पुनरीक्षण समझौता नवंबर 2017 से सरकार लंबित किए है। उन्होंने जिले के सभी बैंक वाइज धारक संगठनों के अधिकारी-कर्मचारियों व पूर्व सेवानिवृत्त साथियों से 31 जनवरी व 1 फरवरी को होने वाले विरोध-प्रदर्शन में गुरुद्वारा स्थित शहर के पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा परिसर के बाहर 10.15 बजे पहुंचने की अपील की है। संवाद