फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिलाओं ने दिनभर रखा उपवास, बनाई वेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। चार दिवसीय छठ पर्व के दूसरे दिन महिलाओं ने उपवास रखा और पूजन के लिए चिन्हित स्थानों पर वेदी बनाी। शाम को प्रसाद के रूप में गन्ने के रस में बने चावल की खीर खाई की। गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन

छठ पर्व के दूसरे दिन बुधवार को खरना मनाया गया। महिलाओं ने दिनभर का उपवास रखा। शाम को प्रसाद ग्रहण किया। वहीं मुख्य छठ पर्व आज मनाया जाएगा। शहर में करीब एक सैकड़ा लोग छठ पर्व मनाते हैं। गुरुवार को ही छठ का प्रसाद बनाया जाएगा। प्रसाद के रूप में ठेकुआ (कुछ क्षेत्रों में टिकरी भी कहते हैं) के अलावा चावल के लड्डू (लड़ुआ) बनाए जाते हैं। इसके अलावा चढ़ावा के रूप में लाया गया सांचा और फल भी छठ प्रसाद के रूप में शामिल होता है।
शाम को पूरी तैयारी और व्यवस्था कर बांस की टोकरी में अर्घ्य का सूप सजाया जाएगा। इसके बाद व्रती महिलाएं परिवार तथा पड़ोसियों के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गंगा तट पर पहुंचेंगे। शहर में आवास विकास कालोनी में कृत्रिम तालाब में अर्घ्य देने की व्यवस्था की जा रही है। सूर्य को जल और दूध का अर्घ्य और छठी मैया की प्रसाद भरे सूप से पूजा की जाएगी। शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व का समापन होगा।
विज्ञापन

-
राधा नाम जपने से मनुष्य को जन्म मरण के चक्र से मिलती है मुक्ति
उन्नाव। विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के ग्राम थाना में कलश पूजन के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथावाचक आचार्य पं. सुरेशचंद्र द्विवेदी ने राधा कृष्ण के नाम जप की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि शास्त्रों में राधा कृष्ण नाम को अपने आप में एक सिद्धमंत्र बताया गया है। माना जाता है कि राधे-राधे बोलने वाले व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। इतना ही नहीं राधा नाम जपने से व्यक्ति को मृत्यु के बाद जन्म मरण के चक्र से भी छुटकारा मिल जाता है। शिक्षक विधायक राजबहादुर चंदेल, सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह, बिछिया ब्लाक प्रमुख नीरज गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा आनंद अवस्थी, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार आदि ने भी कथा श्रवण की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें