फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेका बंद कराने लाठी लेकर पहुंची महिलाएं

Sun, 16 Apr 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
ठेका बंद कराने के लिए लाठी लेकर खड़ी ग्रामीण महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा स्थित बाबा खेड़ा गांव में एक सप्ताह पहले खुले देशी शराब ठेका को बंद कराने के लिए गांव की महिलाएं और पुरुष लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर आए। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और ठेका बंद कराने के बाद मामला शांत कराया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया एक सप्ताह पहले ही गांव में उस स्थान पर ठेका खोला गया जहां आबादी अधिक है और नजदीक ही स्कूल और कुछ दूरी पर मंदिर भी है। 24 घंटे महिलाएं और छात्राएं यहां से गुजरती है। शराब ठेका खुलने से यहां अराजकता बढ़ेगी। जिसके विरोध में वह ठेका बंद कराने लोग पहुंचे। वहीं सदर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी मणि शंकर तिवारी ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली मगरवारा चौकी इंचार्ज को भेजा। मामला दोपहर करीब 12 बजे के आसपास का है। ठेका बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें