फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पिता व पुत्र की मौत

Sun, 16 Apr 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
शिमला से मनाली जा रही बस एनएच 205 पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सभी यात्री तमिलनाडु के हैं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कव्वाली सुनकर घर लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे पिता की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों काफी देर तक सड़क किनारे पड़े रहे। सूचना पर पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी भी माौत हाो गर्ई। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


बेवल मंशाखेड़ा गांव निवासी शमशाद (55) अपने बेटे अजमेरी (22) के साथ शुक्रवार रात हकीम बाबा की मजार पर कव्वाली सुनने गए थे। कव्वाली सुनकर शनिवार सुबह पिता-पुत्र बाइक से वापस आ रहे थे। बेवल से मंशाखेड़ा मार्ग पर कुदईयाखेड़ा गांव के सामने किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें शमशाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जबकि अजमेरी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना भोर पहर की होने से लगभग एक घंटे तक अजमेरी सड़क किनारे पड़ा रहा। सुबह शौच के लिए निकले राहगीरों ने घायल अजमेरी को तड़पता देखा। इस पर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम भेजा गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के पुरवा-अचलगंज मार्ग पर शुक्रवार हादसे में घायल युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मसवानी गांव निवासी मुकीम (30) पुत्र अनवर ट्रैक्टर ये पुरवा जा रहा था। शारदा नहर के पास वह ट्रैक्टर से उतरते समय पीछे से आ रहे बाइक सवार नारायण (35) पुत्र हिम्मतखेड़ा ने टक्कर मार दी थी। इसमें मुकीम गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे सीएचसी लाए थे। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

रोडवेज की टक्कर, कई घायल
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर अजगैन थाने के पास रोडवेज बस ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें कई लोग घायल हो गए। अजगैन थानाक्षेत्र के तहत कोतवाली के सामने फैजाबाद डिपो की बस ने एक मारुति कार को पीछे से टक्कर मार दी। बस लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही थी। हादसे के बाद चालक व परिचालक भाग गए। वहीं कार सवार महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद महिलाएं चली र्गइं। अजगैन थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि कार सवार महिलाओं को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें