फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई से नाराज महिलाएं पहुंची डीएम कार्यालय

Tue, 11 Apr 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
सदर विधायक से मिलने के बाद डीएम कार्यालय जाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला लोधनहार में रविवार शराब ठेका आबादी से बाहर करने को लेकर महिलाओं ने हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई से नाराज महिलाओं ने सोमवार को डीएम व एसपी को ज्ञापन दिया। महिलाओं का कहना है कि पुलिस ने विरोध प्रदर्शन में जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है वह उसमें शामिल भी नहीं थे। 50 से अधिक महिलाएं डीएम कार्यालय पहुंची और पकड़े गए लोगों को रिहा करने व मुकदमा वापस करने की मांग की।

महिलाओं का कहना था शराब की वजह से उनके परिवार बर्बाद हो रहे हैं। परिवार में कमाई करने वाले आधा पैसा शराब में ही उड़ा देते हैं। एक तो पुलिस शराब ठेकों पर लगने वाली भीड़ हटाती नहीं है। जब विरोध किया गया तो उल्टे उन पर ही कार्रवाई कर दी। इसके पहले महिलाएं सदर विधायक से भी मिलीं थी।
विज्ञापन


लोधनहार में आबादी के बीच 10 सालों से शराब ठेका संचालित है। शराब ठेका आबादी के बीच होने से नशेड़ी आए दिन बवाल करते हैं। इतना ही नहीं युवक आधी कमाई इसी में उड़ा देते थे। जिससे घर में महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। रविवार को महिलाओं ने इसका विरोध किया और ठेके पर पत्थर चलाने के साथ ही पुलिस से भी हाथापाई का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने महिलाओं को खदेड़ने के साथ ही कई युवकों व महिलाओं को हिरासत में लिया था।

कार्रवाई कर कोतवाली पुलिस ने लोधनहार मोहल्ला निवासी एक महिला, अंगनू व सुधीर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने तीन नामित व 30 अन्य के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़, पथराव और बलवा का मुकदमा दर्ज किया था। इसमें अंगनू व सुधीर जेल में है।

इसलिए हमलावर हुईं महिलाएं
लोधनहार मोहल्ला के लोगों का आरोप है कि शराब ठेका संचालक की मनमानी से लोगों में काफी दिनों से आक्रोश पनप रहा था। पुलिस की शह पर 24 घंटे शराब बिक्री की जाती है। मोहल्ले के अधिकांश पुरुष मजदूरी पेशा हैं। सुबह काम पर जाने के लिए निकलते हैं और रास्ते में पड़ने वाले शराब ठेके में शराब पीकर धुत होकर पड़े रहते हैं। लोगों ने बताया कि यहां रहने वाले दो युवकों ने शराब के नशे में अपने ही परिवार को नुकसान पहुंचाया है। लोगों के अनुसार रविवार को एक श्रमिक ने शराब के नशे में अपने ही घर में आग लगा दी व एक अन्य ने पत्नी बच्चों को पीटा था।

ठेका संचालक पर धमकी का आरोप
डीएम को ज्ञापन देने पहुंची महिलाओं ने ठेका संचालक ऊदन सिंह पर धमकी देने का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना था कि रविवार रात ठेका संचालक ने देख लेने की धमकी दी है। महिलाओं के मुताबिक संचालक प्रशासन व पुलिस को अपनी मुट्ठी में होने की बात कह रहा था। डीएम अदिति सिंह ने मामले की जांच की बात कही है।

हमारे बेटे छोड़ दो
डीएम को ज्ञापन देने आईं महिलाओं में शामिल लोधनहार निवासी फुलवासा (80) का कहना था कि मेरे बेटे को छोड़ दो। उसने डीएम को बताया कि पति की मौत कई साल पहले हो चुकी है। बेटा ही घर का सहारा है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर लाई है। जबकि वह बेकसूर है। फुलवासा का आरोप था कि पुलिस ने उसके बेटे को पीटा भी है।
विज्ञापन


बच्चाें को गया था घुमाने
लोधनहार निवासी विनीता का कहना था कि पति उमाकांत चालक है। रविवार दोपहर वह बेटियों को घुमाने गया था। इसी बीच ठेके के बाहर बवाल हुआ और पुलिस उमाकांत को गिरफ्तार कर ले गई। विनीता का कहना है कि पथराव में जो लोग शामिल थे उन्हें पुलिस पकड़ कर नहीं ले गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें