फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिला का फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। थानाक्षेत्र के तालिबपुर रहली गांव निवासी नीतू (25) पत्नी रामकरन का शव गुरुवार सुबह घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पैनल से पोस्टमार्टम कराया, जिसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बेटी की मौत की सूचना पर पहुंचे ऊंचानेवादा गांव निवासी पिता रामखेलावन के मुताबिक, नीतू की शादी चार साल पहले हुई थी। तीन साल की बेटी अल्का है। दामाद सीतापुर में मजदूरी करता है। वह होली पर घर आया था। 10 दिन पहले काम पर गया है। घर पर पति को छोड़कर अन्य ससुरालीजन थे। पैनल में शामिल जिला अस्पताल के डॉ. अनुराग कुमार और डॉ. निरुपम अवस्थी ने पोस्टमार्टम किया। हैंगिंग की पुष्टि हुई है। बेटी की मौत से परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें