फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिला का घर में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला शव

Mon, 25 May 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। गिरजा नगर स्थित मायके में महिला का शव घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मृतका की मां की सूचना पर पुलिस ने जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गिरजा नगर मोहल्ला निवासी तारावती ने पुलिस को बताया कि शनिवार देर शाम बेटी उजाला (28) पत्नी विकास का शव घर में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। बताया कि बेटी का विवाह साल 2021 में पुरवा कोतवाली के गढ़ाकोला गांव निवासी विकास के साथ हुआ था। संतान न होने से पति-पत्नी में विवाद रहता था। इससे तलाक का मुकदमा भी कोर्ट में था। मुकदमे के बाद बेटी मायके में रह रही थी। शादी के बाद से वह मानसिक परेशान रहती थी। उसके तीन भाई दो दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं। एक गांव में मजदूरी करता है। मां ने बताया कि बेटी ने आत्महत्या के लिए कुछ समय पहले डाई भी पी थी, लेकिन तब बच गई थी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की मां की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तक किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें