फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्की के पट्टे में फंसी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन(उन्नाव)। थाना व कस्बा बिहार में मंगलवार शाम आटा चक्की के पट्टे में फं सकर कारखाना संचालक की पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कस्बा बिहार निवासी कृपाशंकर लोधी की बिहार-बजौरा मार्ग पर आटा चक्की है। मंगलवार शाम करीब सात बजे उसकी पत्नी फ ूलमती (40) कुछ काम कर रही थी। तभी उसकी साड़ी चक्की के पट्टे में फंस गई। जानकारी होने पर चक्की बंद की गई लेकिन तब तक फूलमती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर ले गए। जहां हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफ र कर दिया गया। परिजन इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के एक बेटा व दो बेटी हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें