फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलस कर महिला की मौत

Sat, 18 Mar 2017 12:35 AM IST
उन्न्ााव
विज्ञापन
फैक्ट्री में आग - फोटो : self
विज्ञापन
 थानाक्षेत्र के मोहल्ला शास्त्रीनगर में खाना बनाते समय लीकेज सिलेंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र आए। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर कई तरह की चर्चा है हालांकि पुलिस का कहना है कि मृतका के मायके वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी विनीत राठौर की पत्नी रचना (24) शुक्रवार दोपहर गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। सिलेंडर लीकेज होने से आग लग गई और रचना उसी की चपेट में आ गई। रचना की चीख सुन घर के बाहर बैठे ससुर सुरेश ने आग बुझाने का प्रयास किया। घटना के समय पति विनीत पास के ही एक मंदिर में शटरिंग का काम करने गया था। पत्नी के झुलसने की खबर सुन वह भाग कर आया और गंभीर रूप से झुलसी रचना को लेकर स्वास्थ्य केंद्र आए।

हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां रचना ने दम तोड़ दिया। पति विनीत ने बताया कि पत्नी रचना का मायका थानाक्षेत्र के ही मोहल्ला प्रतापगंज निवासी रामकिशन के यहां है। एक साल पहले उसका विवाह हुआ था।  मृतका के पिता रामकिशन हरियाणा में नहर विभाग में नौकरी करते हैं। रचना की मौत की खबर सुन रिश्तेदार अस्पताल पहुंचने लगे। फिलहाल अभी मृतका के पिता व अन्य परिजन नहीं आ पाए हैं। थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें