फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला महिला शव, ससुरालियाें पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में रोते बिलखते मृतका गुड्डी के परिजन। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बिछिया(उन्नाव)। अचलगंज थाना क्षेत्र के समहिनपार मजरे जरगांव में मंगलवार देर शाम विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया हंगामा कर रहे लोगों को शांत करा शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जरगांव निवासी गुड्डी (26) पत्नी रिंकू लोधी का पत्नी से अक्सर विवाद होता था। मंगलवार देर शाम दोनों को बीच फिर से विवाद हो गया। परिजनों के अनुसार विवाद के बाद रिंकू घर के बाहर खेतों पर चला गया। घर में उसका एक पुत्र व पुत्री बाहर खेलने चले गये। गुड्डी भी कमरे में चली गई। कुछ देर बाद पति घर लौटा और कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर से दरवाजा बंद होने और काफी देर बाद तक न खुलने पर अंदर से बंद कुंडी को जैसे ही उसने तोड़ा, छत के छल्ले से पत्नी को लटका देखकर दंग रह गया। आनन-फानन में नीचे उतारकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पति ने पुलिस और मायके पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दी। गुड्डी की मौत की सूचना पर माखी के बरसिंही गांव निवासी उसके पिता लालबहादुर व मां किरन अन्य परिजनों के साथ पहुंची और ससुरालियों पर बेटी का गला दबाकर मार डालने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर नेवरना चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिला परिजनों को शांत कराया। मृतका के पिता ने बताया कि उसने वर्ष 2012 में बेटी की शादी रिंकू से की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। मां गुड्डी की मौत से 5 वर्षीय पुत्र अर्पित व 2 वर्षीय पुत्री प्रियांशी बेहाल हैं। एसओ डीपी सिंह ने बताया मायके पक्ष के लोगों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें