फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज(उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर टोल प्लाजा के निकट ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं, पति व दो साल की पौत्री को मामूली चोटें आईं। चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी भिजवाने के साथ शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के गांव जालिमखेड़ा निवासी सुंदर(48) पत्नी जगरानी(45) व दो साल की पौत्री के साथ दो दिन पहले सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव मौहारी में रहने वाले रिश्तेदार के घर गया था। सोमवार देर शाम बाइक से तीनों वापस लौट रहे थे। टोल प्लाजा क्रॉस करते ही लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे खाली ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में महिला उछलकर दूर जा गिरी। सिर में चोट लगने से उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा पति व पौत्री को मामूली चोटें आईं। चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और युवक व उसकी पौत्री को सीएचसी भिजवाया। मृतका के दो बेटे व एक बेटी है। सभी की शादी हो चुकी है। चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें