फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: इमरजेंसी वार्ड छटपटाती रही महिला, सांस लेने में हो रही थी परेशानी, CMS बोले- जांच कर होगी कार्रवाई

Fri, 19 Jan 2024 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: मामले में सीएमएस डॉ.आरए मिर्जा ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में हर समय डॉक्टर मौजूद रहते हैं। वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। पुष्टि होने पर उस समय ड्यूटी पर रहे डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गुरुवार को रात्रि एक महिला पहुंची। उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। लेकिन कोई भी डॉक्टर वार्ड में मौजूद नहीं मिला। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

वीडियो में रुपऊ गांव के विजय शंकर की पत्नी रागिनी इमरजेंसी वार्ड में छटपटा रही है, लेकिन डॉक्टर की कुर्सी खाली दिख रही है। कोई स्वास्थ्यकर्मी भी वार्ड में नहीं दिख रहा है। सीएमएस डॉ.आरए मिर्जा ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में हर समय डॉक्टर मौजूद रहते हैं। वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। पुष्टि होने पर उस समय ड्यूटी पर रहे डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें