फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बाइक से गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बहलोलपुर गांव के पास महिला बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गई। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का अनुमान है कि झपकी आने से वह बाइक से गिरीं।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के गांव खैरहन निवासी माया देवी (40) पत्नी रामप्रकाश बेटे हिमांशु के साथ बाइक से बैंक गई थीं। खाते की केवाईसी कराने के बाद शाम तीन बजे घर लौट रही थीं। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बहलोलपुर गांव के पास बाइक पर बैठी मायादेवी को झपकी आने से संतुलन बिगड़ा और वह सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। बेटे हिमांशु ने लोगों की मदद से उन्हें बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि माया देवी के पति रामप्रकाश की मौत 10 साल पहले बीमारी से हो गई थी। तीन बेटों में प्रिंशु, हिमांशु और अमन हैं। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि बाइक से गिरने के कारण हादसा हुआ है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
-
सीओ से पेड़ों का काटने की शिकायत
सफीपुर। मियागंज ब्लाक की पंचायत मखदूम शाह सफी के प्रधान राहुल कुमार ने वन क्षेत्राधिकारी हसनगंज को शिकायती पत्र दिया है कि निर्माणाधीन खेल मैदान के आसपास सफाई करने के दौरान ग्राम पंचायत की जमीन पर खड़े नीम, आम, दो जामुन और एक गूलर के पेड़ काट डाले गए। प्रधान ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें