फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बाइक से गिरी अधेड़ महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हवाई पट्टी के पास बाइक में बैठी अधेड़ महिला गिरकर घायल हो गई। बाइक चला रहा बेटा मां को सीएचसी लाया। हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जिला कन्नौज के थाना गुरसहायगंज के गांव हरिहरखेड़ा निवासी फहीमा (52) के सिरदर्द की दवा लखनऊ मेडिकल कॉलेज से चलती थी। बुधवार को वह बेटे आबिद खां के साथ बाइक से दवा लेने गई थी। देर रात वापस लौटते समय लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हवाई पट्टी के पास फहीमा को झपकी लगने से वह बाइक से गिर गई। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। बेटे ने यूपीडा और पीआरवी को सूचना दी। पीआरवी बेहोश महिला को सीएचसी लाई। हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें