फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोराना संक्रमित के कानपुर से भी जुड़ रहे तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। संक्रमित पाया गया जमाती दिल्ली की तब्लीगी जमात में शामिल नहीं हुआ। उसके व उसके दोस्तों की फोन लोकेशन और अन्य प्रमाणों से पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। वह संक्रमित कैसे हुआ, इसकी जांच में जुटी पुलिस और खुफिया के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक जमाती के संक्रमित होने के तार कानपुर के बाबूपुरवा से जुड़े हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार जमाती शहर में जिस मकान में रह रहा था, मकान स्वामी के एक रिश्तेदार कानपुर में रहते हैं। चर्चा है कि कानपुर के बाबूपुरवा स्थित मस्जिद में वह रिश्तेदार भी पहुंचे थे। अब यह स्थान हॉट-स्पॉट चिह्नित हैं। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि रिश्तेदार संक्रमित पाया गया या नहीं। पुलिस को आशंका है कि यदि मकानस्वामी का रिश्तेदार संक्रमित की सूची में है तो जमाती का कहीं न कहीं उससे संपर्क हुआ है। जिससे वह भी संक्रमित हुआ है। इसके अलावा अभी तक जमाती के संक्रमित होने की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है।
पुरवा एसडीएम राजेश चौरसिया के अनुसार अदनान पुरवा क्षेत्र में दस साथियों के साथ आया था। इनमें मोहल्ला शेखवाड़ा निवासी तीन दोस्त , सफीपुर के ऊंटसार का 1, सदर कोतवाली के नूरुद्दीन नगर निवासी 1, एबीनगर मोहल्ला निवासी 1, हसनगंज तहसील के हैदाराबाद कस्बा निवासी 1, बीघापुर के रानीपुर गांव निवासी 1, बांगरमऊ कस्बा निवासी 1, जालौन कालपी के मुमतजाबाद निवासी 2 दोस्त भी शामिल थे। इनमें 5 का ही सैंपल गया है। जालौन जिला के रहने वाले जमातियों समेत अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें