उन्नाव/पुरवा। शहर के मोहल्ला शेखवाड़ा में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कुल 38 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
इनमें शहर के मोहल्ला शेखवाड़ा के 18, जमाती के परिवार के 9 सदस्यों और पुरवा में जहां वह रुका था वहां आसपास के 11 सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। हालांकि सैंपल लेने की प्रक्रिया देर रात तक जारी रहने की बात बताई जा रही है। जमाती के परिवार के सभी 9 सदस्यों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट करा दिया गया है। अन्य को क्वारंटीन किया गया है।