फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसका सैंपल फेल, उस टेनरी पर लगेगा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर।
कें द्र सरकार की जांच एजेंसियों ने बुधवार को जाजमऊ स्थित 200 टेनरियों से प्रदूषित कचरे के सैंपल इकट्ठा किए। सभी सैंपल केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को भेज दिए गए हैं। जिस टेनरी का नमूना फेल पाया जाएगा, उसे तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा। बाद में उसे यहां से स्थानांतरित कर रमईपुर मेगा लेदर क्लस्टर में स्थापित करने का आदेश भी जारी होगा। जांच एजेंसियों में एमएनआईटी इलाहाबाद, बीएचयू वाराणसी और एचबीटीयू कानपुर के विशेषज्ञ शामिल हैं।
प्रदेश सरकार ने जिस दिन से टेनरियों को रमईपुर में स्थानांतरित करने की बात कही है, उसी दिन से सभी टेनरियों की जांच तेज कर दी गई है। आदेश है कि जिस टेनरी में प्रदूषण की मात्रा मानक से अधिक पाई गई, या फिर जिसका कचरा गंगा में सीधे जाते हुए पाया गया, उसे तत्काल बंदी का नोटिस जारी कर दिया जाएगा। इसी के आधार पर केंद्र सरकार की तरफ से तीन एजेंसियों के विशेषज्ञों को जांच में लगाया गया है। बुधवार को 12 टीमों ने एक साथ पूरे जाजमऊ क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। चार-चार विशेषज्ञों ने प्रत्येक टेनरी में करीब तीन घंटे तक जांच की। इस दौरान टेनरियों में प्रयोग किए जाने वाले पानी की मात्रा, उसमें मिलाए जाने वाले रासायनिक तत्वो की मात्रा, टेनरियों में प्रयोग किए जाने वाले संसाधनों, सभी का रिकार्ड लिया गया। रासायनिक तत्व मिले हुए पानी का नमूना भी लिया गया। सीपीसीबी की दिल्ली स्थित प्रयोगशाला में इनकी जांच के बाद रिपोर्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द आएगी सीपीसीबी की टीम
टेनरियों की जांच कर रही केंद्र सरकार की तीन एजेंसियों की पड़ताल पूरी होने के बाद केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की टीम शहर आएगी। वह यहां टेनरियों की जांच को नए सिरे से करेगी। साथ ही केंद्रीय एजेंसियों की तरफ से इकट्ठा किए गए नमूने की परीक्षण रिपोर्ट का भी खुलासा करेगी। टीम के आने की तारीख अभी तय नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें