फोटो-25-बौनामऊ स्थित ईंट भट्ठे पर वस्त्र वितरित करते अभ्युदय संस्थान के पदाधिकारी। स्रोत:आयोजक
फतेहपुर चौरासी। पैदल हज करने निकले कामरान का रविवार को क्षेत्रवासियों ने स्वागत कया। इस दौरान सीमा क्षेत्र तक थाना पुलिस साथ रही। कामरान ने बताया कि एक पखवाड़ा पूर्व वह उन्नाव से पैदल अजमेर शरीफ तक करीब 700 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। इसी यात्रा से पैदल हज करने की प्रेरणा मिली।
उन्नाव के मोहल्ला तालिब सराय निवासी कामरान (20) ने शनिवार सुबह नौ बजे मक्का मदीना के लिए पैदल हज यात्रा शुरू की। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर क्षेत्र के माथर पहुंचने पर एसओ ज्ञानेंद्र कुमार व एसआई शमीमुद्दीन ने उनके साथ हफीजाबाद तक गए।
कामरान ने बताया कि भारत से अफगानिस्तान, ईरान, इराक, कुवैत होते हुए सऊदी अरब तक करीब साढ़े सात हजार किलोमीटर का सफर पैदल तय करना है। प्रतिदिन 25 से 30 किलोमीटर चलने का लक्ष्य है। बताया कि वर्ष 2027 में ईद उल अजहा के दिन मक्का मदीना में हज करने की ख्वाहिश है।