फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार सीजन का सबसे गर्म दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बुधवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर पहुंच गया। बदन झुलसाती धूप ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने जनजीवन प्रभावित करना शुरू कर दिया है। बुधवार सुबह नौ बजे से गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। दोपहर 12.30 बजे अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री पर पहुंच गया। इस दौरान तेज धूप और लू के थपेड़ों से बेहाल लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर हो गए। बदन झुलसाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों का घरों से निकलना दुश्वार कर दिया। गर्मी से बचाव के उपाय भी नाकाफी साबित हुए। जरूरी काम से घरों से निकलने को मजबूर हुए लोग धूप और गर्मी से बचाव के उपाय किए नजर आए। हरदोई व कचहरी पुल पर इक्का-दुक्का ही वाहन सवार नजर आए। गर्मी से वृद्ध, युवा व बच्चे सभी परेशान हो गए। बिजली की आंख मिचौली ने लोगों को और परेशान कर दिया। लोड बढ़ने से दोपहर में बिजली कटौती हुई। उप कृषि निदेशक डॉ. नंदकिशोर ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्व विद्यालय कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक ने गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42.2 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा की औसत गति 4.7 किमी प्रति घंटा रही। एक और दो मई को तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी एवं गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें