फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर मिलेगी किसानों को मौसम की जानकारी

Sun, 03 May 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। किसानों के लिए यह खबर राहत दे सकती है। यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो निकट भविष्य में किसानों को उनके मोबाइल नंबर पर मौसम में होने वाले परिवर्तन की पूर्वानुमान सूचना मिल जाएगी। किसानों को सिर्फ इतना करना होगा कि उन्हें अपना मोबाइल नंबर विभाग में रजिस्टर्ड कराना होगा। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निदेशक एसपी जोशी ने उद्यान विभाग को पत्र भेजकर रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी है।
विज्ञापन


पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि और भारी बारिश से किसानों की फसलें तबाह हो गई हैं। मौसम में परिवर्तन की पहले से किसी प्रकार की जानकारी न हो पाने से किसानों को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। इसको देखते हुए शासन ने किसानों को मौसम में परिवर्तन के पूर्वानुमान की जानकारी पहले से ही उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है।

उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निदेशक एसपी जोशी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजा है। बताया है कि प्र्रगतिशील किसानों को मौसम में अचानक परिवर्तन की पहले से जानकारी देने से नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन


मौसम संबंधी जानकारी देने के लिए प्रगतिशील किसानों को अपने मोबाइल नंबर को मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के फोन नंबर 0522-2436603 पर रजिस्टर्ड कराना होगा। इसके बाद विभाग किसानों के मोबाइल पर समय-समय पर एसएमएस के माध्यम से खेती संबंधी जानकारियों के साथ मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी मिलती रहेगी।
विज्ञापन

अपर उद्यान अधिकारी आरबी वर्मा ने बताया कि समय से पूर्व मौसम के परिवर्तन की जानकारी मिलने से किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें