फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मौसम के बदलाव से बिगाड़ा स्वास्थ्य, कंजेक्टिवाइटिस का हमला तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्लागंज। मौसम के बदलाव ने लोगों का स्वास्थ्य बिगाड़ दिया है। दिन गर्म और रात में ठंड होने से शरीर पर विपरीत असर पड़ रहा है। इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। वहीं आंखों की बीमार कंजेक्टिवाइटिस का हमला भी तेज हो गया है। इसके मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। ऐसे मौसम में दमा, सांस, हाई ब्लडप्रेशर, गठिया, बुखार के मरीजों को दिक्कतें अधिक हो रही है। वहीं, त्योहारों के बाद अब पेट के रोगियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

न्यू पीएचसी प्रभारी डाॅ. राजेश चंद्रा ने बताया कि अस्पताल में शुक्रवार को हुईं ओपीडी में 254 मरीज पहुंचे जिसमें दमा, हाई ब्लडप्रेशर, बुखार, गठिया आदि के मरीज अधिक पहुंचे क्योंकि ऐसे मौसम में इनका इन बीमारियों के मरीजों को दिक्कत अधिक होती है। ऐसे मरीजों को दवाएं देने के साथ ही बीमारियों से कैसे बचना है जानकारी दी गईं। नेत्र परीक्षक मनीष सिंह ने बताया कि कंजेक्टिवाइटिस ने भी पांव पसार लिए हैं।
यह आंखों की बीमारी है जिसमें आंख का बेहद लाल होना, खुजली होने के साथ आंख में पीले द्रव जैसा पदार्थ बनना पाया जाता है। ध्यान न देने पर बेहद दर्द होता है और आंख में सूजन आ जाती है। ऐसा होने पर तत्काल डाॅक्टर को दिखाएं। बताया कि पटाखों के धुएं से प्रदूषण फैला है जिसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। आंखों में सूजन के साथ थकावट दिखना, धुंधलापन दिखना, पुतली और पलकों के आसपास महीन दाने निकलना पाया जा रहा है। ऐसा होने पर ठंडे पानी से ही आंख धोएं और बिना डाॅक्टर की सलाह के कोई दवा आंख में न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें