फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
फोटो-1- विमला (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थाना क्षेत्र के वर्कशॉप मोड़ के पास बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वह भाई दूज पर टीका करके मायके से घर जा रही थीं। हादसे में बेटी और बाइक चला रहा बहन का बेटा चोटिल हो गए। हादसे के वक्त चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गदनखेड़ा निवासी विमला (45) पत्नी मोतीलाल बेटी संध्या (18) के साथ बृहस्पतिवार को भाई दूज पर अजगैन कोतवाली के शहजादखेड़ा स्थित मायके आई थी। रात करीब आठ बजे लखनऊ के भूपखेड़ा पिपरसंड निवासी बहन के बेटे दीपक (22) के साथ मां-बेटी बाइक से गदनखेड़ा लौट रही थीं। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थानाक्षेत्र के वर्कशॉप मोड़ के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए।
पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। विमला की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बेटी संध्या ने बताया कि वह छह बहन और एक भाई हैं। मां की मौत से परिजन बेहाल हैं। दही थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें