फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी से मौसम सुहाना

विज्ञापन
गुरुवार सुबह से कुछ इस तरह आसमान में छाए रहे बादल। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
जनपद में गुरुवार को कहीं तेज तो कहीं बूंदाबांदी होने से मौसम सुहाना हो गया। तापमान में भी गिरावट आने से लोगों को गर्मी से निजात मिली। वहीं, जिन क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई वहां पर धान की नर्सरी लगाने के काम में तेजी आ गई है।
विज्ञापन

वहीं, आम की फसल को भी इससे फायदा पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा अचलगंज के गांव अर्चितखेड़ा में गिरी बिजली की चपेट में आकर तीन पालतू मवेशियों की मौत हो गई।
बुधवार रात से ही आसमान में बादल छा गए थे। रात दो बजे के करीब कई क्षेत्रों में बारिश हुई। गुरुवार सुबह भी मौसम साफ नहीं हुआ। शहर में बूंदाबांदी हुई तो नवाबगंज, मियागंज, हसनगंज आदि क्षेत्रों में करीब एक घंटे तक झमाझम पानी बरसा। इस बारिश से अधिकतम तापमान 35 डिग्री से गिरकर 33.4 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

हालांकि न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस ही रिकार्ड किया गया। जहां पर तेज बारिश हुई वहां पर धान की नर्सरी लगाने का काम तेजी के साथ शुरू हो गया। वहीं, हसनगंज क्षेत्र में बारिश होने से आम उत्पादकों के चेहरे खिल उठे हैं। आम उत्पादकों का कहना है कि इस बारिश से अब आम के जल्द कुदरती रूप से पकने की संभावना बढ़ गई है। इस बारिश से कुछ क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बढ़ गई। बिछिया प्रतिनिधि के अनुसार, अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव अर्चितखेड़ा मजरे पड़रीकला में गांव के बाहर रामकुमार की आम की बाग है।
दोपहर में बाग के अंदर गांव के ही किसान प्रेमशंकर, सियाराम, सरदार के मवेशी चर रहे थे। बारिश के साथ बिजली तीनों मवेशियों पर गिर गई। जिससे मौके पर मवेशियों की मौत हो गई। ग्राम पंचायत प्रतिनिधि रानू त्रिवेदी की सूचना पर लेखपाल रामकुमार वर्मा व पड़रीकला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विकास गुप्ता ने गांव पहुंचकर जांच की। मवेशियों के शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद गड्ढे में दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें