फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चेतावनी बिंदु से नीचे गया जलस्तर पर मुश्किलें कम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/बीघापुर। पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से नीचे चला गया। इसके बाद भी कटरी क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। गांवों के किनारे पानी भरा है। बाढ़ उतरने पर मिट्टी कटान का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 112.01 मीटर था। जो बुधवार शाम छह बजे घटकर 111.90 मीटर पर पहुंच गया। जो चेतावनी बिंदु से नौ सेमी दूर हो गया है। इससे एक तरफ लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। बीघापुर तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने छह बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं।
एसडीएम क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि 21 निजी व दो अन्य नावों को अलर्ट मोड पर रखा है। पिछले साल दूलीखेड़ा व जयराजमऊ पसनियाखेड़ा संपर्क मार्ग गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण क्षतिग्रस्त हो गए थे। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण शिवराजपुर, दूलीखेड़ा, धरमपुर, मिश्रन लालखेड़ा, गैर मुस्तकम, चहलहा, कटरी बक्सर, मलेपुर, दरियाबाद, फतेहपुर संतनगर दूरहरु, पिपरासर गढेवा, गंगानगर आदि गांव बाढ़ से प्रभावित होने की संभावना को लेकर तहसील प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन


58 मरीजों का किया गया इलाज
उन्नाव। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में संक्रामक रोगों की चपेट में आने वाले लोगों का इलाज किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि बाढ़ चौकियों पर 94 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई। वहीं चिकित्सकों के साथ 47 पैरामेडिकल स्टाफ लगाया है। अभी तक 58 मरीजों का इलाज किया गया है। इसमें उल्टी दस्त, त्वचा और बुखार रोगी शामिल हैं। बताया कि 585 क्लोरीन गोली और 68 ओआरएस पैकेट का वितरण किया है। (संवाद)
विज्ञापन


प्रशासन की व्यवस्था
- 48 बाढ़ चौकियां स्थापित
- 47 मेडिकल टीमें गठित
- शुक्लागंज में 10, परियर में पांच, बांगरमऊ के कटरी गदनपुर आहार में छह नाव लगाई हैं
- शुक्लागंज के गोताखोर मोहल्ले में 46 परिवार बाढ़ प्रभावित, खाद्यान्न वितरण किया गया।
- बांगरमऊ के कटरी गदनपुर आहार में 200 हेक्टेयर भूमि प्रभावित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें