फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल के लिए मचेगी ‘त्राहि-त्राहि’

Sat, 11 Apr 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जलापूर्ति को लेकर शहर में दिनाेंदिन स्थितियां विकराल होती जा रही हैं। लगातार घट रहे जलस्तर से मुस्लिम बाहुल्य व ऊंचाई वाले इलाकों में पानी पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन


दिनोंदिन विकराल हो रही जलापूर्ति की समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है। जिसके चलते लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इस बार भी इसको लेकर नगर पालिका प्रशासन ने कोई ठोस उपाय नहीं किए हैं। परिणामस्वरूप इस बार भी भीषण गर्मी में शहरवासी जल संकट से जूझेंगे।

नगर पालिका क्षेत्र में निवास करने वाले शहरियों को सुचारु जलापूर्ति कराने के लिए दो हजार से अधिक हैंडपंप लगे हुए हैं। इसके अलावा करीब दो दर्जन ट्यूबवेल व एक दर्जन ओवरहेड टैंक के सहारे शहर में जलापूर्ति नगर पालिका का जलकल विभाग करता है।
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो शहरी क्षेत्र में प्रति व्यक्ति करीब 135 लीटर पानी की आवश्यकता है लेकिन पालिका प्रशासन इन संसाधनों के सहारे मात्र 80 लीटर प्रति व्यक्ति के हिसाब से ही पानी ही आपूर्ति कर पा रहा है। हालांकि विभागीय अधिकारी 105 लीटर प्रति व्यक्ति रोजाना आपूर्ति का दावा कर रहे हैं।

शहर के किला, तालिबसराय, नुरुद्दीनगर सहित अन्य मुस्लिम क्षेत्रों में पानी का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां पर लगे स्टैंड पोस्टों पर पानी के लिए मारामारी मची रहती है। लोगों की सुबह और शाम पानी के लिए जद्दोजहद करते बीतती है।

40 फीसदी मोहल्लों में नहीं है पाइप लाइन
उन्नाव। शहर के करीब 60 फीसदी मोहल्लों में पाइप लाइन बिछी है, जबकि 40 प्रतिशत क्षेत्रों में अभी भी पाइप लाइन नहीं पहुंच सकी है। शहर के पूरन नगर, जुराखनखेड़ा, लोधनहार, रामबक्सखेड़ा, इंद्रानगर, शिवनगर, पीतांबर नगर, पीडी नगर सहित कई ऐसे मोहल्ले हैं जिनके कई क्षेत्रों में अभी तक पाइप लाइन नहीं बिछी हैं।

जलकल विभाग कर्मचारियों की मानें तो जिन क्षेत्रों में पाइप लाइन नहीं पहुंच सकी हैं वहां पर हैंडपंप लगाए गए हैं। मौजूदा समय में ये हैंडपंप भी क्षेत्रीय लोगोें की प्यास बुझाने में नाकाफी साबित हो रहे हैं। कई हैंडपंप खराब हैं जिससे लोगों को लंबी दूरी तय करके पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है।

वर्जन
गर्मी अचानक बढ़ने पानी की मांग में वृद्धि हुई है। इसलिए कुछ परेशानियां जरूर हो रही हैं। पालिका क्षेत्र में प्रति व्यक्ति की मांग के अनुरूप पानी पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। - पीके जौहरी, जलकल अभियंता नगर पालिका उन्नाव।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें