कार्यालय परिसर में धरने के दौरान नारेबाजी करते जलनिगम कर्मचारी।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। पांच माह का बकाया वेतन दिलाने समेत अन्य मांगों को लेकर जल निगम कर्मियों ने विभागीय कार्यालय परिसर में धरना दिया। दोपहर बाद नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया।
उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति जनपद इकाई के जिला संयोजक इं. सुभाष चंद्र ने कहा कि निगम के कार्मिकों को पांच माह का वेतन और सेवानिवृत्त को पेंशन नहीं दी गई है। विधि विपरीत अनुकंपा नियुक्ति रोकी गई है। चेतावनी दी कि अगर शासन ने तत्काल समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कार्यालय परिसर में धरना देने के बाद कार्मिकों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार को दिया। इस दौरान मीडिया प्रभारी बच्चू लाल, सह मीडिया प्रभारी रवीश अग्निहोत्री, इंजीनियर मोहित चक, केके कटियार, महेश बाबू, सुग्रीव सिंह, मनीष कुमार, पुनीत, अंकुर सक्सेना, मनेश्वर सिंह यादव, राकेश कुमार, आरडी शुक्ला मौजूद रहे।