फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक हुआ चुनाव आयोग

Sat, 21 Jan 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
taking meeting with subordinates - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
2017 विधान सभा का चुनाव जितना राजनीतिक दलों के लिए अहम है उतना ही आयोग के लिए भी महत्वपूर्ण है। सौ फीसदी मतदान के लिए कमर कस कर मैदान में उतरा चुनाव आयोग अपने मिशन को हासिल करने में कोई कोताही बरतते नहीं दिख रहा। दिसंबर माह से ही चुनाव आयोग ने स्कूलों में निबंध, चित्रकला व नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम चलाकर मतदाताओं को जागरूक करने की मुहिम छेड़ रखी है। चार जनवरी को चुनाव तिथियों की घोषणा होते ही जागरूकता अभियान युद्ध स्तर पर चलने लगा। टीवी शो, इलेक्ट्रानिक चैनलों, समाचार पत्रों के अलावा सोशल मीडिया पर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए तरह-तरह के स्लोगन व डाक्युमेंट्री दिखाकर प्रोत्साहित किया जा रहा। इसके अलावा प्रशासन को भी प्रत्येक मतदाता को बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोग के मंसूबों पर खरा उतरने के लिए डीएम सुरेंद्र सिंह, एसपी नेहा पांडेय पूरे प्रशासनिक अमले के साथ जागरूकता अभियान की जंग छेड़ रखी है। शहर से गांव की गलियों में अगर कुछ खास है तो वह मतदाता जागरूकता अभियान। डीएम ने दिव्यांग मतदाताओं को बूथ तक हर हाल में पहुंचाने को खास इंतजाम किए हैं। न्याय पंचायत स्तर पर एक शिक्षक को दिव्यांगों को बूथ पर ले जाकर मतदान कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं इंटर कालेज व बेसिक स्कूल के बच्चों की रैली निकालकर भी जागरूकता की अलख जगाई जा रही है।
बच्चों से अभिभावकों को जागरूक कराने की पहल
डीएम सुरेंद्र सिंह ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कुछ व्यक्तिगत पहल भी की है। उन्होेंने छात्रों के माध्यम से उनके अभिभावकों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से एक मतदान संकल्प पत्र भराया जा रहा है। जो छात्रों द्वारा अपने परिवारीजनों को लिखा जाएगा। उनसे संकल्प लेते हुए हस्ताक्षर कर कराए जा रहे हैं। इसके बाद प्रशासन के फेसबुक पेज पर अपलोड किया जा रहा है। इसके अलावा डीएम लोकगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यमों से भी मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान चलाया है।
विज्ञापन

 
दिव्यांगों में डीएम ने भरा जोश बोले  
डीएम ने शुक्रवार को नवाबगंज में दिव्यांग मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन कराया। डीएम सुरेंद्र सिंह ने सभी से पुष्प गुच्छ भेंटकर हौसलाफजाई की। साथ ही आह्वान किया कि वह अपने वोट की ताकत को पहचानें, वोट के महत्व को समझें और निर्वाचन में वोट डालकर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। सभी को खुद वोट डालने जाने और अन्य को मतदान करने के लिये प्रेरित करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में एसडीएम मनीष बंसल, उपायुक्त मनरेगा शेषमणि सिंह ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह भी मौजूद रहे।
 
गड़बड़ियां रोकने को एप डिजाइन किया गया
2017 का विधानसभा चुनाव काफी हाइटेक होगा। चुनाव में गड़बड़ियों को रोकने के लिए आयोग ने इस बार एक एप डिजाइन किया है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सुविधा, गाड़ियों के लिए सुगम और शिकायत को एक अलग एप तैयार किया गया है। इसके लिए 1950 एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी हुआ है। कलेक्ट्रेट में स्थापित किया गया कंट्रोलरूम 24 घंटे काम करेगा।
 
उड़न दस्ते कर रहे निगरानी
चुनाव पर नजर रखने के लिए 18 फ्लाइंग स्काट टीमें बनाई गई हैं। आचार संहिता लागू होते ही इन टीमों ने काम करना शुरू कर दिया। इसके अलावा छह वीडियो सर्विलांस टीम व छह एकाउंटिंग टीम भी गठित की गई हैं। सभी बूथों का डिजिटल मैप तैयार किया गया। चुनाव के लिए 22840 कार्मिकों की फीडिंग की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से 27 इंस्पेक्टर, 166 उपनिरीक्षक, 853 हेड कांस्टेबिल, 6488 कांस्टेबिल, 6788 होमगार्ड, 13 कंपनी पीएसी व 91 सीएपीएफ की निगहबानी होगी।
 
बूथ की लोकेशन से लैस होगी वोटर पर्ची
इस बार के विधानसभा चुनाव में आपका बूथ गांव या शहर के किस कोने में है। इसकी जानकारी के लिए ज्यादा माथापच्ची नहीं करनी होगी। वो इसलिए कि वोटर पर्ची में बूथ की लोकेशन का नक्शा भी बना होगा। जिसकी मदद से मतदाता बिना किसी से पूछे आसानी से पोलिंग बूथ पहुंच जाएंगे।
 
सिंबल व प्रत्याशी की फोटो चस्पा होगी
चुनाव आयोग ने इस बार ईवीएम बैलेट पेपर में पार्टियों के सिंबल, प्रत्याशियों के नाम के साथ ही फोटो भी चस्पा करेगा। बैलेट पेपर में फोटो होने से मतदाता बिना किसी परेशानी के अपनी पसंद के प्रत्याशी का चुनाव कर सकेंगे। हर एक चुनाव में काफी संख्या में वोट इनवैलिड हो जाते हैं। कई बार यही वोट प्रत्याशी के हारने और किसी की जीत का कारण बनते हैं।  आयोग ने विधानसभा चुनाव में ईवीएम बैलेट पेपर में चुनाव निशान के साथ प्रत्याशी की फोटो अंकित करने का फैसला लिया है।
 
भयमुक्त वोटिंग को एसपी किया रूटमार्च
चुनाव में अराजकतत्व किसी प्रकार की गड़बड़ी न फैला सके। इसके अलावा धनबल व बाहुबल के दम पर मतदाताओं को डराया व धमकाया न जा सके। इसके लिए डीएम व एसपी हफ्तेभर से पैरामिलिट्री व पुलिस जवानों के साथ रूटमार्च कर रहे हैं। अधिकारी रूट मार्च के जरिए वोटरों को भयमुक्त वोटिंग का संदेश देने के साथ ही अराजकतत्वों पर नकेल कसने की जद्दोजहद कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
पर्र्यवेक्षक भी तैनात
विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षकों की तैनाती लिस्ट जारी कर दी है। आईपीएस एसबी पुलारी को पुलिस आब्जर्वर बनाया है। जबकि आईआरएस गौतम पत्रा को ईओ तैनात किया गया है। इसके अलावा सामान्य आब्जर्वर के रूप में आईएएस आलेक कुमार सहारिया को बांगरमऊ, रमेश वर्मा को सफीपुर, महादेव कांवरे को मोहान, वीबी पाटिल को सदर, डा. टीना ठाकुर को भगवंतनगर और डा. आर आनंद कुमार को पुरवा विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें