फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विष्णुशंकर सफीपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष

Thu, 11 Aug 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सफीपुर बार एसोसिएशन के चुनाव में 99 अधिवक्ताओं में 98 ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे अधिवक्ता विष्णुशंकर शुक्ला छह मतों से विजयी घोषित हुए। बार एसोसिएशन सफीपुर के चुनाव के लिए बुधवार को वोटिंग हुई। कुल 99 वोटों में से 98 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद वोटों की गिनती में अध्यक्ष पद पर विष्णुशंकर शुक्ला ने 52 मतों से प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी विष्णुकांत मिश्रा को छह वोटों से पराजित किया। वहीं महामंत्री पद पर क्षमापति सहाय 22 मतों से विजयी रहे।मुख्तार अहमद 29 वोट पाकर रनर रहे। कोषाध्यक्ष पद के लिए अरविंद कुमार कुशवाहा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज कुमार, सहायक मंत्री सतगुरु प्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केके कनौजिया निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन चुनाव का बजा विगुल
पाटन। तहसील बीघापुर बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। तहसील मुख्यालय पर बुधवार को अधिवक्ताओं की बैठक हुई। समिति के सदस्यों ने तेज कुमार सिंह व राकेश प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट को सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी घोषित किया। नवनियुक्त चुनाव अधिकारी ने अधिवक्ताओं से अपील की कि सभी लोग 20 अगस्त तक सदस्यता शुल्क जमा कर दें। वहीं बार के नए सदस्य बनने के इच्छुक लोगों से भी अपनी सदस्यता लेने को कहा गया। चुनाव अधिकारी ने अगली बैठक 22 अगस्त को तय की है। बैठक में बार अध्यक्ष सर्वेश प्रताप सिंह, सुरेश पटेल, मोहनलाल, अरविंद सिंह, अमरनाथ बाजपेई, प्रदीप सिंह, अखिलेश सिंह, अनुराग बाजपेई, प्रभात सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें