उन्नाव जिले में सदर कोतवाली के उमरावखेड़ा गांव में मंगलवार को कार से पहुंचे प्रेमी-युगल को कुछ लोगों ने जंगल में पकड़ लिया। पहले पूछताछ का क्रम शुरू हुआ बाद में युवकों ने कार सवार युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। प्रेमी से हाथापाई भी की। काफी मिन्नतों के बाद प्रेमी कार से युवती को लेकर वहां से निकल सका।
विज्ञापन
बुधवार को सोशल मीडिया पर छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और आरोपियों को चिन्हित करने की कोशिश शुरू की है। सीओ सिटी कृपाशंकर ने बताया की वायरल वीडियो वीडियो के आधार पर तफ्तीश की जा रही है। प्रेमी युगल के शुक्लागंज में रहने की बात सामने आई है।