बांगरमऊ। तीन दिन पहले बांगरमऊ से पिपरमिंट बेचकर जा रहे किसान की जेब काटकर 54 हजार की नगदी पार करने वाले दो जेबकतरों को गिरफ्तार किया गया है। एक कन्नौज और दूसरा हरदोई जिले का रहने वाला है।
14 जून को ग्राम कुंसी निवासी परशुराम पिपरमिंट बेचकर बांगरमऊ से घर जा रहा था। तभी बिल्हौर मार्ग पर ग्राम भुड्डा चौराहा के पास जेबकतरों ने 54 हजार की नकदी पार कर दी थी। कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने बुधवार सुबह बाइक से खड़े जेबकतरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस दो वारदातों के 40 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक को भी सीज कर दिया है। दोनों जेबकतरों में एक ने अपना नाम विजय निवासी जिला कन्नौज के ग्राम औदापुर निवासी और दूसरे ने अर्जुन निवासी हरदोई के थाना सांडी के ग्राम नवाबगंज बताया है।